नई दिल्ली, फरवरी 18 -- जियो अपने यूजर्स को एक से बढ़ कर एक प्लान ऑफर कर रहा है। इन्हीं में से एक है जियो का हैप्पी न्यू ईयर प्लान। यह प्लान 500 रुपये का है। 500 रुपये के इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 35100 रुपये का फायदा दे रही है। इसके अलावा यह प्लान प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार के साथ कई सारे ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दे रही है। प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री कॉलिंग भी ऑफर करता है। आइए डीटेल में आपको इस जबर्दस्त प्लान के बारे में बताते हैं।जियो के 500 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट जियो का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा दे रही है। एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। प्लान में कंपनी हर दिन 100 फ्री एसएमएस दे रही है। प्लान के सब्सक्राइबर...