नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Reliance Power Share: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर बीते सप्ताह लगातार फोकस में थे। 7 फरवरी को यह शेयर 3% तक चढ़कर 43.39 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि, बाद में इसमें कुछ मुनाफावसूली हुई और यह 1% से अधिक की गिरावट के साथ 41.82 रुपये पर बंद हुआ था। इससे पहले के सत्र में इसमें 10% तक की तेजी भी देखी गई। दरअसल, कंपनी के शेयरों में तेजी दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आई।मुनाफे में आई कंपनी रिलांयस पावर के पिछले सप्ताह गुरुवार को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) नतीजों का ऐलान किया था। इसी दिन यह शेयर 9% से अधिक चढ़ गया था। दरअसल, अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस पावर का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 41.95 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.