नई दिल्ली, फरवरी 11 -- देश के अंदर सस्ती कार बेचने के मामले में रेनो का नाम सबसे ऊपर आता है। इस कंपनी के पास सस्ती हैचबैक, सस्ती MPV और सस्ती SUV शामिल हैं। वहीं, हाल ही में कंपनी के पोर्टफोलियो में डस्टर की भी एंट्री हुई है। हालांकि, इसकी कीमतें और बिक्री मार्च में शुरू होंगी। वैसे अभी कंपनी के पोर्टफोलियो में ट्राइबर, काइगर और क्विड शामिल हैं। उसके लिए 7-सीटर ट्राइबर MPV लगातर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जनवरी में भी कंपनी के लिए ट्राइबर उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपए है। चलिए एक बार सभी मॉडल के पिछले 3 महीने की बिक्री के आंकड़े देखते हैं। रेनो की मॉडल वाइज मंथली सेल्स की बात करें तो ट्राइबर की जनवरी 2026 में 2,509 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2025 में इसकी 2,324 यूनिट और नवंबर 2025 में 2,064 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.