नई दिल्ली, फरवरी 17 -- निसान ने भारतीय मार्केट में अपनी मोस्ट-अवेटेड नई 7-सीटर एमपीवी ग्रेवाइट को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने भारत को लेकर अपनी नई रणनीति का साफ संकेत दे दिया है। कंपनी ने निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) को 5.65 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। यह एमपीवी सीधे तौर पर बजट फैमिली कार खरीदने वालों को टारगेट करती है। इसकी बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है। आने वाले समय में कंपनी एक नई सी-सेगमेंट एसयूवी टेक्टन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं लॉन्च हुई एमपीवी के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन निसान ग्रेवाइट को CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इससे पहले यह मार्केट में मौजूद रेनो ट्राइबर में भी इस्तेमाल होता है। हालांकि, निसान ने डिजाइन के मामले में इसे अपनी अलग पहचान देने की पूरी कोश...