नई दिल्ली, अगस्त 8 -- केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम उज्जवला योजना के लिए 12060 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। साल 2016 में शुरू की गई इस स्कीम के तहत 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 300 रुपये सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है। देश की राजधानी दिल्ली में एक सामान्य ग्राहक के लिए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये है। वहीं, उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी के साथ 553 रुपये में एलपीजी सिलेंडर दिया जाता है। बता दें कि सिलेंडर की कीमत हर राज्य में अलग-अलग हो सकती है।योजना के बारे में बीते एक मई को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। मई 2016 में शुरू की गई पीएमयूवाई योजना के लाभार्थी को 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर पर साल में अधिकतम नौ बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.