नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Gold Silver Rate Today: कारोबार के शुरुआत में ही आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1% से अधिक उछल गई। पिछले सत्र में हुए भारी नुकसान के बाद निवेशकों ने कम कीमतों पर खरीदारी की, जिससे यह तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 2,000 रुपये (1.30%) उछलकर 1,54,837 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर मार्च फ्यूचर्स में 5,600 रुपये (2.4%) से अधिक की तेजी रही और यह 2,42,081 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में खरीदारी देखी गई। अमेरिका में अप्रैल डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स 0.7% बढ़कर 4,985.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। रॉयटर्स के अनुसार, स्पॉट सिल्वर में 2.1% का उछाल आया और यह 76.76 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि बुधवार को इसमें 11% की गिर...