नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- साल 2024 में एक फिल्म ने सिल्वर स्क्रीन पर अपना दबदबा दिखाया था। इसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1100 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म का नाम कल्कि 2898 AD था। इस फिल्म का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया था। अब एक बार फिर अश्विन की चर्चा हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक मारुति 800 कार चलाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अश्विन अपने कपड़ों, स्वभाव और सादगी के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। View this post on Instagram A post shared by From scrubs to supercars 🩺 🏎️ (@m_a_u_r__) वीडियो में वो जिस मारुति 800 कार को चला रहे हैं वो येलो कलर की कार है। इसका नंबर DBC 1859 है। इस कार में उनके साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। खास बात ये भी है कि इस कार को जथी रत्नालु (Jat...