नई दिल्ली, मार्च 16 -- जब बात लग्जरी और सुपरकार्स की आती है, तो अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। उनके पास भारत का सबसे महंगा और एक्सक्लूसिव कार कलेक्शन है। हाल ही में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के चेयरमैन अकाश अंबानी को फेरारी पुरोसंगु (Ferrari Purosangue) चलाते हुए देखा गया। ये कार भारत में सिर्फ कुछ ही लोगों के पास है और अंबानी परिवार के पास दो Purosangue SUVs हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मर्सिडीज ने भारत में लॉन्च किया 2 धांसू इलेक्ट्रिक कार, 820 km तक मिलेगा रेंजअकाश अंबानी की महंगी सुपर SUV एक वीडियो में अकाश अंबानी को रेड कलर की फेरारी पुरोसंगु (Ferrari Purosangue) चलाते हुए देखा गया। उनके साथ एक फ्रंट पैसेंजर भी मौजूद था। उनकी सुरक्षा के लिए एमजी ग्लोस्टर (MG Gloster) और रेंज रोवर...