नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- RRB NTPC UG Cut Off : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी यूजी भर्ती परीक्षा के सीबीटी-1 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। परिणाम के साथ आरआरबी जोनवाइज और पोस्ट कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दी गई है। कटऑफ के विश्लेषण से पता चलता है कि आरआरबी पटना की कटऑफ प्रयागराज, भोपाल, चंडीगढ़, गोरखपुर, अजमेर जैसे रेलवे जोनों से भी हाई गई है। कैटेगरी 1 पद के लिए आरआरबी पटना की कटऑफ अनारक्षित वर्ग के लिए 84 से ऊपर पहुंच गई है जबकि प्रयागराज, भोपाल, चंडीगढ़, गोरखपुर, अजमेर जैसे रेलवे जोनों में यह कटऑफ करीब 81 तक ही है। इसके अलावा ज्यादातर जोनों में ओबीसी की कटऑफ ईडब्ल्यूएस वर्ग से अधिक रही है। ईडब्ल्यूएस वर्ग को आरक्षण का ओबीसी से ज्यादा फायदा मिला है।कैटेगरी नंबर, पद और वैकेंसी संख्या 1 - कमर्शियल कम टिकट क्लर्क - 2022 2- अकाउंट क्लर...