नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- RRB NTPC UG CBT 2 City Intimation Slip 2025: भारतीय रेलवे में नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट पदों पर नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बहुत बड़ी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी यूजी कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट 2 (CBT-2) के लिए 'सिटी इंटीमेशन स्लिप' जारी कर दी है। इस घोषणा ने देश भर के उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है, क्योंकि वे अब अपनी परीक्षा की यात्रा और अंतिम तैयारी की योजना बना सकते हैं।RRB NTPC UG CBT 2 City Intimation Slip 2025 Direct Link यह स्लिप आधिकारिक तौर पर RRB की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दी गई है। इस इंटीमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र का शहर (एग्जाम सिटी) बताया गया है, ताकि वे समय रहते यात्रा की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें।परीक्षा की मुख्य ...