नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 8,850 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, क्लर्क और अन्य कई पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर पूरी होगी। इस भर्ती में दो स्तरों पर नियुक्तियां होंगी, ग्रेजुएट लेवल और अंडरग्रेजुएट लेवल। ग्रेजुएट लेवल पर कुल 5,817 पद और अंडरग्रेजुएट लेवल पर कुल 3,058 पद निकाले गए हैं। ग्रेजुएट लेवल में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.