नई दिल्ली, मार्च 4 -- Railway RRB Junior Engineer JE Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा जल्द ही जूनियर इंजीनियर (जेई व अन्य पद) के सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को आरआरबी जेई रिजल्ट 2025 का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी रिजल्ट को rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। जेई और अन्य पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी-1 परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट थी और प्रश्नों की संख्या 100 थी। इसके बाद 23 दिसंबर को प्रोविजनल आंसर की को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को 28 दिसंबर 2024 तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। यह भी पढ़ें- आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.