नई दिल्ली, फरवरी 23 -- RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप-D परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए आज, 23 फरवरी 2026, का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। बोर्ड ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी कर दी थी और अब उस पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का समय समाप्त हो रहा है। यदि किसी उम्मीदवार को प्रश्नपत्र में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई संदेह है, तो वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।क्या है प्रक्रिया? उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें। पोर्टल पर ऑब्जेक्शन विंडो आज बंद हो जाएगी। इसके बाद किसी भी स्थिति में किसी भी प्रश्न पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्...