नई दिल्ली, फरवरी 10 -- RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी (CEN 08/2024) के पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। देश के विभिन्न केंद्रों पर यह परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक कई चरणों में आयोजित की गई थी। अब जबकि परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, लाखों उम्मीदवारों की निगाहें आधिकारिक आंसर-की और रिस्पांस शीट पर टिकी हैं। आंसर-की जल्द ही क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर पाएंगे और अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तरों से कर सकेंगे।स्कोर की गणना कैसे करें? अभ्यर्थी आंसर-की की मदद से अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए रेलवे का...