नई दिल्ली, जनवरी 21 -- RRB Group D Recruitment 2026 : रेलवे ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज 21 जनवरी से नहीं किए जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। अब नई आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन 10 दिन बाद 31 जनवरी 2026 से शुरू होंगे और 2 मार्च 2026 तक चलेंगे। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी इस अवधि में www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। रेलवे की इस सबसे बड़ी भर्ती में करोड़ से भी ज्यादा आवेदन आने के आसार हैं। आवेदन करना चाह रहे अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी आधार कार्ड की डिटेल्स व फोटो अपडेट कर लेनी चाहिए। आरआरबी ने कहा है कि अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड की डिटेल्स व फोटो अपडेट करवाकर रखें। आधार कार्ड की फोटो अपडेट होनी चाहिए। साथ ही आधार कार्ड पर दिया गया नाम व जन्म तिथि 10वीं कक्षा के स...