नई दिल्ली, फरवरी 6 -- राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पहली मर्तबा किसी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिले अंक जारी किए हैं। अब आयोग भर्ती परीक्षाओं में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों के पूरे नंबर बताएगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के सफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी किए। इन उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले नंबर वेबसाइट पर जाकर देखे जा सकते हैं। आयोग सचिव ने कहा, 'साक्षात्कार के बाद जारी किए गए परिणाम में जो अभ्यर्थी सफल रहे हैं, वे अब अपने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। ​इसके साथ ही आयोग द्वारा यह निर्णय भी लिया गया है, कि आयोग द्वारा आयोजित की गई परीक्षाएं जिनका अंतिम परिणाम जारी होना शेष है अथवा भविष्य म...