नई दिल्ली, फरवरी 9 -- RMS CET Results 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित 'कॉमन एंट्रेंस टेस्ट' (CET) के परिणाम आज, 09 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए लिखित परीक्षा देने वाले हजारों छात्र अब अपना स्कोर और शॉर्टलिस्ट स्टेटस देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरी-वाएज कट-ऑफ (Cut-off) अंक भी जारी किए हैं। जो उम्मीदवार कट-ऑफ को पार करने में सफल रहे हैं, वे इंटरव्यू के अगले चरण के लिए अपने ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।महत्वपूर्ण तारीखें और परीक्षा का सफर लिखित परीक्षा: 07 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। आंसर-की जारी: 11 दिसंबर 2025। शिकायत निवारण: 17 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया था। इंटरव्यू कॉल लेटर: 09 फरवरी 2026 से उपलब्ध।कट-ऑफ का विश्लेषण इस स...