पटना, दिसम्बर 26 -- परिवारवाद के आरोपों से जुझ रहे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) में खटपट(टूट) की चर्चा जोरों पर है। उनके तीन विधायक 25 दिसम्बर को आयोजित लिट्टी चोखा पार्टी में नहीं दिखे। उसी दिन पटना से दिल्ली चले गए और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर दिया। पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा आरएलएम विधायकों की नाराजगी का सवाल सुनना भी नहीं चाहते। पत्रकारों ने जब सवाल पूछा तो वे भड़क गए। बिहार की सियासत में गुरुवार को एक तस्वीर चर्चा के केंद्र में रही। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायक आनंद माधव, आलोक सिंह और रामेश्वर महतो बीजेपी के नए नवेले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ आनंद मग्न दिखे। इन विधायकों ने अपनी पार्टी सुप्रीमो की लिट्टी चोखा पार्टी में शामिल...