कार्यालय संवाददाता, दिसम्बर 20 -- RJS Topper : राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 भर्ती (आरजेएस 2025 ) का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पुरा छात्रा मधुलिका यादव ने पहला स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय और प्रयागराज का नाम रोशन किया है। मधुलिका मूल रूप से विकास खंड प्रतापपुर के पूरेरेघई गांव की निवासी हैं। मधुलिका यादव ने 205.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। मधुलिका ने वर्ष 2017 से 2022 तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय कैंपस से पांच वर्षीय लॉ की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने 2022 से 2024 के बीच सीएमपी डिग्री कॉलेज से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बताया कि यह राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा का उनका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर पाई थीं, लेकिन न...