नई दिल्ली, जनवरी 24 -- 77th or 78th Republic Day 2026: इस साल हम कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं- "77वां या 78वां?" अक्सर लोग इस गणित में उलझ जाते हैं, लेकिन अगर हम इतिहास और आधिकारिक आंकड़ों को देखें, तो जवाब बिल्कुल साफ है। 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। आइए, इस उलझन को हमेशा के लिए दूर करते हैं और जानते हैं कि इस बार का उत्सव क्यों इतना खास होने वाला है।77वां या 78वां? उलझन की असली वजह अक्सर लोग 1950 से बीते हुए वर्षों की गणना कर उसमें एक जोड़ देते हैं। यह तरीका जन्मदिन के लिए तो सही है, लेकिन राष्ट्रीय समारोहों की गणना अलग होती है। गणतंत्र दिवस की गिनती 1950 में हुए पहले आयोजन को "एक" मानकर शुरू की जाती है। इसके बाद हर 26 जनवरी को इस संख्या में एक की बढ़ोतरी होती है। इस पद्धति के अनुसार, 26 जनवरी 2026 भारत का 77वां...