नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Rekha Gupta Family: बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। विधायक दल की बैठक में प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। एबीवीपी से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाली रेखा इस बार दिल्ली चुनाव में शालीमार बाग से चुनकर विधायक बनी हैं। वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी सीएम बन चुकी हैं। रेखा के परिवार की बात करें तो उनके अलावा राजनीति में कोई अन्य सदस्य इतना सक्रिय नहीं है। उनके पति मनीष गुप्ता कारोबारी हैं। वह निकुंज एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं। वह लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में भी काम करते हैं। इसके अलावा, रेखा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.