नई दिल्ली, जनवरी 10 -- RSSB RSMSSB Rajasthan 3rd grade teacher admit card : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि थर्ड ग्रेड अध्यापक भर्ती लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। परीक्षा 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। प्राइमरी टीचर लेवल-1 सामान्य का पेपर 17 जनवरी 2026 को सुबह 10 से 12.30 बजे तक और 20 जनवरी 2026 को सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्राइमरी टीचर लेवल-1 संस्कृत का पेपर होगा। शेष दिन उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती लेवल-2 का पेपर होगा। थर्ड ग्...