नई दिल्ली, जनवरी 16 -- RCB vs GG Live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का नौवां मैच हो रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। आरसीबी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 44 रन और नाडिन डि क्लर्क ने 26 रन का योगदान दिया। गुजरात जायंट्स के लिए सोफी डिवाइन ने तीन जबकि काशवी गौतम ने दो विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं।ग्रेस हैरिस ने 8 रन का योगदान दिया। कप्तान स्मृति मंधाना(4), हेमलता (4) और नाइक नौ रन बनाकर पवेलियन लौटीं। राधा यादव ने 47 गेंद में 66 रन, ऋचा घोष ने 28 गेंद में 44 और नादिन क्लार्क ने 12 गेंद में 26 रन ठोके।Royal Challengers Bengaluru Wom...