नई दिल्ली, जनवरी 16 -- RCB vs GG Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को गुजरात जायंट्स को महिला प्रीमियर लीग के 9वें मुकाबले में 32 रनों से हराया। इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीत लिए हैं और पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बरकरार है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात जायंट्स ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। गुजरात की ओर से भारती फुलमाली ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई। डिवाइन ने 8 और बेथ मूनी 27 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। गार्डनर तीन रन...