नई दिल्ली, जनवरी 19 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में गुजरात जायंट्स (जीजी) को 61 रनों से रौंदा। गौतमी नाईक की अर्धशतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने वडोदरा के मैदान पर 179 का टारगेट दिया। जवाब में गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 117 रन बनाए। यह स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम की टूर्नामेंट में लगातार पांचवी जीत है। आरसीबी चौथे सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पिछले सीजन में आरसीबी प्लेऑफ में एंट्री नहीं कर सकी थी। मंधाना ब्रिगेड 10 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है। जीजी पांच मैचों में तीसरी हार के बाद तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है। उसके खाते में सिर्फ दो अंक हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सायली सतघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.