नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- IPL 2025 MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार जीत दर्ज की। आरसीबी की यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि उसने 10 साल बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को मात दी। इससे पहले उसने 17 साल के बाद चेपॉक का चक्र तोड़ते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। इस तरह दो मैचों में आरसीबी ने दो बार इतिहास रचा। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने पूरी जान लड़ा दी। लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद उसके लिए उम्मीदें धराशायी हो गईं। मुंबई को आखिरी ओवर में 19 रनों की जरूरत थी। लेकिन क्रुणाल पांड्या ने अपनी शानदार गेंदबाजी से छोटे भाई की टीम को 12 रन पहले ही रोक दिया।आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 221 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस के नौ विकेट पर 209 रन पर रोक दिया। मुंबई के लिए ...