नई दिल्ली, मई 17 -- RBSE Rajasthan Board Class 5th, 8th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट बहुत जल्द घोषित होने वाला है। कक्षा 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। शाला दर्पण पोर्टल पर ही रिजल्ट चेक करने के लिंक एक्टिव होगा। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय, बीकानेर ने 8वीं का रिजल्ट काफी हद तक तैयार कर लिया है। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर हर साल 8वीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड (RBSE 8th Result 2024) दिए जाते हैं। डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाएंगे, वहीं ई1 और ई2 आने पर बच्चा फेल माना जाएगा। अगर एक या दो विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। राजस्थान बोर...