नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Dussehra Puja and Ravan Dahan Timing: हिंदू धर्म में दशहरा का खास महत्व है। दशहरे का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। दशहरा को विजयादशमी भी कहा जाता है। यह त्योहार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। साथ ही मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का मर्दन किया था। दशहरा के दिन शुभ मुहूर्त में शमी व शस्त्र पूजन के साथ प्रदोष काल में रावण दहन करने की परंपरा है। जानें दशहरा पूजा का समय व रावण दहन का मुहूर्त। दशहरा पूजा का समय: हिंदू पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि 01 अक्तूबर को शाम 07 बजकर 01 मिनट से शुरू होगी और दशमी तिथि 02 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। दशहरा पूजा का विजय मुहूर्त दो...