नई दिल्ली, मार्च 14 -- Ranji Trophy 2024 Final Day 5 Match LIVE Score: मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज यानी गुरुवार 14 मार्च को मुकाबले का आखिरी दिन है। आखिरी दिन का खेल शुरू हो चुका है। 538 रनों के लक्ष्य के जवाब में विदर्भ ने 248/5 से आगे खेलना जारी है। अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे क्रीज पर हैं। मुंबई के पास एक और खिताब जीतने का मौका है, क्योंकि टीम जीत से सिर्फ 5 विकेट दूर है। वहीं, विदर्भ की टीम करिश्मा करके खिताब जीत सकती है। विदर्भ को खिताब जीतना है तो आज 290 रन और बनाने होंगे। चौथे दिन के खेल के बाद विदर्भ का स्कोर 248/5 है। मुंबई ने 538 रनों का लक्ष्य विदर्भ के सामने रखा था। विदर्भ के लिए ड्रॉ भी ऑप्शन नहीं है, क्योंकि पहली पारी के आधार पर मुंबई को बढ़त मिली थी...