नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Ramgarh Chunav Result 2025: कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा के सतीश यादव ने मात्र 30 वोट के अंतर से बीजेपी के विधायक अशोक सिंह को हरा दिया है। राजद के अजित कुमार तीसरे नंबर पर रहे जो जगदानंद सिंह के बेटे और बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के भाई हैं। कुछ समय पहले ही रामगढ़ के उपचुनाव में अशोक सिंह जीते थे, जब सांसद बनने के बाद सुधाकर ने सीट छोड़ी थी। रामगढ़ में बसपा के उम्मीदवार सतीश यादव ने 72,689 वोटों के साथ महज 30 मतों से सांसें रोक देने वाली जीत हासिल की है। सतीश यादव विधानसभा में पार्टी के इकलौते विधायक बने हैं। पिछली बार भी बसपा से एक विधायक चैनपुर से जमा खान जीते थे जो बाद में जेडीयू में चले गए। इस बार वो जेडीयू से फिर जीते हैं। वहां भी बसपा कैंडिडेट तीसरे नंबर पर रहा है। रोहतास की करगहर सीट पर बसपा दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.