पटना, मार्च 9 -- Ramadan 2025: माह-ए- रमजान का आगाज हो चुका है। रमजान का महीना नेकियों और बरकतों का है। इस महीने में नेक कामों एवं इबादतों का सवाब मिलता है। इस महीने का इस्लाम में बड़ा महत्व है। इस महीने का जो रोजा रखते हैं वे तमाम नफ्सों (इच्छाओं) पर नियंत्रण रखते हैं और पूरी निष्ठा के साथ इबादत करते हैं। उसके तमाम गुनाहों को माफ कर दिया जाता। माना जाता है कि जिसने सेहरी नहीं खाई, वो रोज़े के एक सवाब से महरूम रह जाता है। रमज़ान में सुबह सादिक से पहले सेहरी के समय अल्पाहार लेकर रोज़े की नीयत करना सेहरी कहलाता है। यह बाएसे रहमत व बरकत है। 10 मार्च 2025 सोमवार को बिहार के तमाम शहरों में सहरी की सही टाइमिंग यहां देख सकते हैं।10 मार्च (सोमवार) को सहरी का समय पटना में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4:42 बजे (शिया), सुबह 4.48 बजे (सुन्नी) मुजफ्फरपु...