नई दिल्ली, मार्च 3 -- Ramadan 2025: रमजान के पावन माह की शुरुआत हो चुकी है। आज सोमवार को दूसरा रोजा रखा रखा जा रहा है। तरावीह की नमाज लोगों ने मस्जिदों और अपने-अपने घरों में अदा करेंगे।रमजान की खरीददारी को लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। एक माह तक माह-ए-रमजान का रोजा अकीकतमंद रखेंगे। कहा जाता है कि 30 दिन के रोजा में अर्श से फर्श तक रहमतों की बारिश होती है। रमजान के महीने में रोजा के समय पवित्रता की विशेष ख्याल रखा जाता है। इस्लाम को मानने वाले लोग तन और मन से पाक साफ रहना चाहते हैं। इस महीने में रोजेदार जरुरतमंदों की मदद भी करते हैं ताकि इस पवित्र माह में सभी खुदा की इबादत कर अपनी अपनी दुआएं मांग सके। रमजान के महीने में लोग रोजा रखते हैं। सुबह सवेरे सहरी की जाती है, उसके बाद पूरा दिन कुछ नहीं खाया जाता है। शाम में सूरज ढलने के बाद इफ्ता...