पटना, मार्च 1 -- Ramadan 2025: रमजान 2025 के पाक महीने का आगाज 2 मार्च से शुरू होने जा रहा है। रमजान के दौरान मुस्लिम 30 दिन तक रोजा रखते हैं। जिसके बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है, जिसके साथ इस पवित्र महीने का समापन होता है। शनिवार की रात से तरावीह की नमाज शुरू की जाएगी। रोजा सब्र और इबादत का महीना है। मान्यता है कि सामान्य दिनों की अपेक्षा रमजान में एक नेकी का सवाब 70 गुना अधिक मिलता है। हर किसी को इसकी आमद का इंतजार रहता है। चांद के दीदार को हर कोई बेकरार रहता है। 29 शाबान की वजह से शुक्रवार को उलेमाओं ने चांद देखने की अपील की थी, लेकिन चांद नहीं दिखा। इसलिए 30 शाबान शनिवार के चांद के एतबार से माह-ए-रमजान का पहला रोजा रविवार से शुरू हो जायेगा। इधर, शनिवार से ही बाजार खजूर और सेवइयों से गुलजार हो गए रमजान महीने में आगाज सहरी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.