नई दिल्ली, मार्च 12 -- रमजान का महीना शुरू हो गया है। इस्लाम धर्म को फॉलो करने वाले लोग इस मुबारक महीने में अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने में रोजा रखा जाता है, जिसमें पूरे दिन भूखा रहना पड़ता है। पूरे दिन रोजा रखने के बाद इफ्तारी का समय होता है, जब लोग तरह-तरह के पकवानों को खाते हैं। रोजा तोड़ने के लिए खजूर खाते हैं। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं खजूर की बर्फी बनाने का तरीका, जिसे आप कुछ दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। जानिए- खजूर की बर्फी बनाने के लिए आपको चाहिए 

2 कप खजूर

2 कप दूध 

2 चम्मच बादाम

2 चम्मच अखरोट

2 चम्मच पिस्ता

2 चम्मच किशमिश

2 चम्मच कद्दूकस गरी

2 चम्मच चिरौंजी 

4 चम्मच देसी घी 

एक मीडियम साइज गुड़ का टुकड़ा  कैसे बनाएं खजूर की बर्फी

खजूर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के बीजों को हटाकर उसे छोटे-छोटे ...