नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates: राजपाल यादव 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद हैं। आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी बेल पर दोबारा सुनवाई हो रही है। सुनवाई से पहले उनकी पत्नी राधा यादव ने उनकी हालत पर एक छोटा-सा अपडेट शेयर करते हुए कहा, 'जहां तक ​​मुझे पता है, वह ठीक हैं। हमारा पूरा परिवार इस समय एक साथ है। हम उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रगुजार हैं।'क्या है मामला? -यह मामला साल 2010 का है। राजपाल ने फिल्म 'अता पता लापता' (2012) बनाने के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से Rs.5 करोड़ उधार लिए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई और दोनों पार्टियों के बीच पैसों का लेकर झगड़ा हुआ। -साल 2018 में, एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्टर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स ...