नई दिल्ली, मई 24 -- Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी predeledraj2025.in/BstC25/vcnt.php पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार को अपना एडमिड कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। शेड्यूल के मुताबिक राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड रविवार 25 मई 2025 को जारी होने थे लेकिन इन्हें एक दिन पहले ही शनिवार देर रात जारी कर दिया गया। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी। आपको बता दें कि प्रदेश के 377 डीएलएड कॉलेजों की 25970 सीटों पर एडमिशन के लिए छह लाख से ज्यादा फॉर्म आए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.