नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Rain Alert, Weather Update 19 February: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 21 व 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होगी। अगले सात दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने वाली है। हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटे में इसके श्रीलंका की ओर बढ़ने और कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके अलावा, 19 फरवरी को एक नया चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटे में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 19 फरवरी को अंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.