नई दिल्ली, फरवरी 6 -- Rain Alert, Weather Update 6 February: उत्तर भारत समेत देशभर से ठंड जा रही है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छह फरवरी को और 9-11 फरवरी के दौरान बारिश/बर्फबारी होने वाली है। वहीं, पिछले 24 घंटे में ओडिशा, पंजाब में कुछ जगहों पर घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिला। इसके अलावा, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में न्यूनतम तापमान 0-5 डिग्री के बीच रहा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 5-10 डिग्री के बीच रहा। उत्तर पश्चिम भारत, मध्य, पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों में कई जगहों पर 10-15 डिग्...