नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- Rain Alert, Weather Update 1 November: पूर्व मध्य और उससे सटे हुए उत्तर पूर्व अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों के उत्तरी भागों के आसपास के क्षेत्रों पर एक कम दबाव का क्षेत्र है। इससे मौसम का मिजाज बदलेगा और इसकी वजह से एक नवंबर को गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वोत्तर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात होने वाली है। दक्षिण म्यांमार तट और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में एक और दो नवंबर को अंडमान और निकोबार में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्व और मध्य भारत की बात करें तो अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में एक और दो नवंबर को भारी बारिश ...