पटना, फरवरी 5 -- Rahul Gandhi Bihar Visit Live: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को पटना दौरे पर हैं। तीन हफ्ते में राहुल गांधी दूसरी बार पटना आ रहे हैं। राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर बिहार कांग्रेस के कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने पहले बताया था कि वो पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पांच फरवरी को 11 बजे 'आजादी के परवाने' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां वो स्व. जगलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करेंगे। हालांकि, पटना पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के घर गए। यहां राहुल गांधी ने परिवार के दुखी सदस्यों से मुलाकात कर उनका दुख बांटा। शकील अहमद खान के बेटे की लाश सोमवार को उनके कमरे में मिली थी। बेटे अयान की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.