ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी, मई 17 -- वर्ष 2025 में 18 मई 2025 को राहु और केतु के राशि में परिवर्तन होने जा रहा है। राहु और केतु अत्यंत प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं। राहु और केतु को छाया ग्रह भी कहा जाता है। दोनों ही ग्रहों की गति वक्री होती है। दोनों ही ग्रह जिस भी राशि में होते हैं। उसी के अनुरूप प्रभाव को ग्रहण कर लेते हैं तथा उसी के अनुसार फल प्रदान करते हैं । राहु और केतु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहकर अपना प्रभाव स्थापित करते हैं। इस प्रकार 18 मई 2025 से लेकर 5 दिसंबर 2026 तक राहु का गोचर कुंभ राशि में होगा तथा केतु का गोचर सिंह राशि में होगा। वर्तमान में राहु मीन राशि में तथा केतु कन्या राशि में गोचर कर रहा है। उनके इस परिवर्तन का राशियों एवं लग्नो पर व्यापक प्रभाव दिखाई देगा। मेष राशि पर राहु का प्रभावमेष राशि के लिए मेष लग्न ...