नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Raghopur Chunav Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव फिर पिछड़े। भाजपा के सतीश कुमार को बढ़त मिल गई है। तेजस्वी यादव यहां से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी हैं। यह भी पढ़ें- LIVE: चुनाव आयोग के आंकड़े में भी NDA बम-बम, तेजस्वी का नहीं दिख रहा तेज Raghopur Chunav Result 2025 LIVE: 2.46- Raghopur Chunav Result 2025 LIVE- 11 राउंड के बाद आरजेडी के तेजस्वी यादव 4829 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के सतीश कुमार शीर्ष पर बने हुए हैं। 2.15- Raghopur Chunav Result 2025 LIVE- 10 राउंड के बाद तेजस्वी यादव 3230 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के सतीश कुमार आगे चल रहे...