नई दिल्ली, फरवरी 17 -- क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लोग आज भी दीवाने हैं। सचिन तेंदुलकर जब मैदान में उतरते थे तो सिर्फ उनका ही नाम चारों तरफ गूंजता था और लोग उन्हें आज भी क्रिकेट की दुनिया का भगवान मानते हैं। सचिन तेंदुलकर ने कई सपने देखें और उन्हें पूरा किया। सचिन तेंदुलकर लोगों को सफल होने के लिए अक्सर कुछ टिप्स देते हैं और उनका कहना है कि बिना लक्ष्य के कुछ हासिल नहीं होता। अगर आप अपने जीवन में सफल और अमीर बनना चाहते हैं, तो सचिन तेंदुलकर की कुछ बातों को गांठ बांध लें।सचिन तेंदुलकर के मोटिवेशनल कोट्स-1- सपनों का पीछा करो सचिन तेंदुलकर का कहना है कि सपनों का पीछा करना कभी ना छोड़ो। अगर आप सपना देखते हैं और उसके पीछे लग जाते हो, तो वो जरूर पूरा होता है।2- भाग्य का पत्थर अगर भाग्य आप पर पत्थर फेंकता है, तो उसे चक्की का पत्थर मत बनने ...