नई दिल्ली, फरवरी 23 -- CIE Automotive India ltd के शेयरों में सोमवार की सुबह 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। CIE Automotive India ltd के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 10.40 प्रतिशत बढ़ा है।52 वीक हाई पर पहुंचा शेयर बीएसई में CIE Automotive India ltd के शेयर बढ़त के साथ 478 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 12 प्रतिशत की तेजी के बाद 525.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। बता दें, सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड का 52 वीक लो लेवल 361.25 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 19106 करोड़ रुपये का है। यह भी पढ़ें- Rs.590 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद इस बैंक का बुरा हाल, 20% गिरा भावकितना हुआ है नेट प्रॉफिट CIE Automotive India ltd का...