नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Propose Day 2026: आजकल भले ही मैसेज और कॉल का जमाना आ गया है लेकिन कागज और कलम की खुशबू से आज भी लोग प्यार करते हैं। अगर आप अपने होने वाले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड या क्रश से प्यार का इजहार बोलकर नहीं कर पा रहे हैं या आपको घबराहट हो रही हैं, तो अपने शब्दों को कागज पर लिखकर भेज दें। पहले लव लेटर्स का जमाना खूब चलता था और आज भी लोग प्यार में रोमांस डालने के लिए लव लेटर का सहारा लेते हैं। आप अपने दिल का पूरा हाल लव लेटर में लिखकर खास इंसान को भेज दें, वह इसे पढ़ते ही खुशी से झूम उठेगी और झट से हां बोल देंगे। चलिए आपको कुछ लव लेटर्स के पैटर्न दिखाते हैं, जिन्हें आप कॉपी कर सकते हैं।5 रोमांटिक स्टाइल में लव लेटर-1- मेरी जान, मुझे नहीं पता प्यार को शब्दों में कैसे लिखते हैं, लेकिन इतना जरूर जानती हूं कि जब भी मैं तुम्हें सोचती...