मुंबई, अप्रैल 4 -- क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ लगे छेड़छाड़ का मामला फिर तूल पकड़ सकता है। अब मुंबई की एक कोर्ट ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल ने शॉ पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। हालांकि, पुलिस को जांच में शॉ के खिलाफ कुछ नहीं मिला था। गिल पुलिस की तरफ से मामला दर्ज नहीं करने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचीं थीं। मामला साल 2023 का है। गिल ने आरोप लगाए थे कि अंधेरी के एक पब में शॉ ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि, शॉ ने तमाम आरोपों से इनकार किया था। फरवरी 2023 में गिल समेत कई लोगों को शॉ पर हमला करने से जुड़े विवाद में गिरफ्तार किया था। खबरें हैं कि होटल में सेल्फी लेने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल, गिल जमानत पर बाहर हैं। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एससी तायडे ने पुलिस को 19 जून तक जांच रिपोर्ट सौंप...