टोक्यो, अप्रैल 5 -- Prediction 2025: दुनियाभर में कई लोग हुए जो अपनी भविष्यवाणी के लिए काफी मशहूर हुए। बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस जैसे इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों की कई भविष्यवाणियां सटीक हो चुकी हैं। अब इसी तरह एक और नाम सामने आया है, जो अपनी भविष्यवाणी को लेकर चर्चा में है। इन महिला का नाम रियो तात्सुकी है। इन्हें पहले कॉमिक्स बनाने के लिए पहचाना जाता था, लेकिन अब अपनी भविष्यवाणियों से काफी हिट हो चुकी हैं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के अनुसार, रियो तात्सुकी काफी दशकों से भविष्यवाणी करती आई हैं। उन्हें 1980 के दशक से ही दुनियाभर में होने वाली आपदाओं के सपने आते रहे हैं। इसके बाद वह एक ड्रीम डायरी लिखती हैं और 1999 में द फ्यूचर आई सॉ नामक एक मांगा भी पब्लिश की। जुलाई 2025 के लिए रियो तात्सुकी ने एक डराने वाली भविष्यवाणी की है। इसमें कहा गया है कि...