पटना, जून 1 -- बीजेपी नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पीएमसीएच के सामने फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होने इस दौरान अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल मुजफ्फरपुर से पटना आई एक 11 साल की रेप पीड़िता बच्ची की PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मनीष ने अस्पताल के काम-काज पर भी सवाल उठाए। साथ ही अपने साथ हुई मारपीट की घटना को याद करके फफक पड़े। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मनीष ने आरोप लगाया कि उनको इसी अस्पताल में बेवजह पीटा गया था। मनीष ने कहा कि मेरी क्या गलती थी, सिर्फ इतनी कि मैं यहां एक बच्ची का इलाज कराने पहुंचा था। ये लोग जब मुझे पीट रहे थे, तभी मैं सोच रहा था कि इन लोगों ने मेरी जिंदगी खराब कर दी। 'मैं यहां अपनी मां का इलाज कराने नहीं आया था। किसी परिचित का इलाज कराने नहीं आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.