वरीय संवाददाता, नवम्बर 24 -- पीएमसीएच में इलाज कराने गई 20 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने रविवार को वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में पीड़िता छोटी बहन के साथ ईसीजी कक्ष में जाती दिख रही है। हालांकि ईसीजी कक्ष में कोई कैमरा नहीं है। लिहाजा घटना के वक्त का कोई फुटेज पुलिस को नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने आरोपित ईसीजी कर्मी, अस्पताल की नर्सों और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। कर्मी छेड़छाड़ की बात से इंकार कर रहे हैं। स्पष्ट सबूत नहीं मिलने से फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। डीएसपी टाउन-1 राजेश रंजन ने बताया कि जांच जारी है। सभी का बयान दर्ज हो रहा है। सालिमपुर अहरा निवासी युवती सांस लेने में परेशानी होने पर शुक्रवार की आधी रात इलाज के लिए पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड गई थी। डाक्टरों उसे ईस...