नई दिल्ली, फरवरी 23 -- PM Kisan 22nd Installment Updates: पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी? क्या होली के पहले पीएम मोदी किसानों को 22वीं किस्त का तोहफा देंगे? ऐसे तमाम सवाल पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के मन हैं। अगर पिछले 3 साल के ट्रेंड को देखें तो यह किस्त होली के पहले भी मिल सकती है। दरअसल पीएम किसान की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। वैसे जहां तक 22वीं किस्त का सवाल है तो 31 मार्च के पहले जारी हो जानी चाहिए।किसानों की उम्मीदें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक चाय की दुकान पर आज किसान इसी बात को लेकर चर्चा में व्यस्त थे। पीएम किसान के लाभार्थी राधेश्याम कह रहे थे कि अगर पीएम किसान का पैसा होली से पहले मिल जाता तो त्योहार अच्छे से मना लेते। जबकि, मुजीब को ईद की चिंता थी। भोदा यादव का कहना था कि अगर समय से किस्त मिल ...